ग्राम पंचायत बांसवाड़ानगर में कुल 7 बंटवारे स्वीकृत हुए जिनमें 94 काश्तकार लाभान्वित

ग्रामीण सेवा शिविर

फलौदी, 14 जुलाई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर मंगलवार को पंचायत समिति घंटियाली के ग्राम पंचायत बांसवाड़ानगर में लाभार्थियों को अपनी खातेदारी भूमि का बंटवारा हाथों हाथ किया गया।

शिविर में किसान कानाराम, खमुराम, किसनाराम, रतिराम बगैरा कुल 37 कास्तकारों द्वारा अपनी खातेदारी भूमि के विभाजन हेतु शिविर प्रभारी फलौदी उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर शिविर प्रभारी द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु फलौदी तहसीलदार विशन सिंह को निर्देश दिए। उक्त राजस्व टीम द्वारा तत्काल कुल 37 कास्तकारों की सयुक्त खातेदारी की खसरा संख्या 756 की कृषि भूमि का विभाजन प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार ने किसानों की कृषि भूमि के विभाजन एग्रीमेंट स्वीकृत के आदेश जारी के किसानों को राहत प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ