फलौदी - परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी कटारिया का किया अभिनंदन

फलोदी। मगराज कटारिया को पदोन्नति के बाद जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी के पद पर जिला फलौदी मिलने पर कार्यालय पहुंच कर साफा व पुष्प-हार पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। 
इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में क्षेत्र के सामाजिक सरोकारो एवं जनहित में विभाग से जुड़े विभिन्न विषयो पर चर्चा भी हुई। 
इस अवसर पर भाजपा नेता केवलराम मेघवाल, जगदीश मेघवाल, मांगीलाल बाला, रक्तवीर भरत कुमार छीला, दुर्गेश बाला सहित कई गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ