विभागीय कार्यों व योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने प्रगति के दिए निर्देश

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो - जिला कलक्टर

फलौदी,14 जुलाई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने विभागवार कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रगति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते 30 दिन से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन संपर्क पोर्टल प्रकरणों की संतोषजनक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने अमृत 2.0,जल जीवन मिशन,कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की रिपोर्ट लेते हुए प्रगति के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों को सही करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कार्मिकों के साथ समीक्षा करते हुए योजनाओं से अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उद्योग विभाग के अधिकारियों को बैंकों से समन्वय करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की बैंकिंग योजनाओं में प्रगति के निर्देश दिए। साथ ही लंबित ऋण आवेदनों का समय पर निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य विभागीय योजनाओं व बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट ली गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया,
एसीईओ गौतम चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ