फलौदी, 2 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत पड़ियाल में किया गया। शिविरों में सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी और लाभ पहुंचाया गया। जिसमें लाभार्थी अन्तर कंवर पत्नी कालू सिंह को मंगला पशु बीमा योजना के तहत 40 हजार रूपये की सहायता प्रदान की गई।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं की आकस्मिक मृत्यु से होने वाली हानि से पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रभावी पहल है।
0 टिप्पणियाँ