ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को वितरित किया गया मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा

फलौदी, 2 जुलाई। बाप पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सोनलपुरा में गुरुवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा, पशुधन को संबल प्रदान करने के लिए 45 पशुपालकों को निःशुल्क बीमा पॉलिसी प्रदान की गई।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए हित में संचालित महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इसमें पशुधन की आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति में पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

ग्रामीणों ने अपने पशुओं का निःशुल्क बीमा करवाकर राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया जिससे आर्थिक नुकसान कम हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ