’’माॅं री संभाळ’’ अभियान के सफ़ल क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित : गर्भवती महिलाएं निकटतम शिविर में पहुंचकर समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं - सीएमएचओ

गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच करने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं - जिला कलक्टर 
फलौदी,2 जुलाई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को ’’माॅं री संभाळ’’ अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिविरों का औचक निरीक्षण करने व प्रतिदिन की जा रही जांचों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में आने वाली गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांचें करने के साथ उनकी काउंसलिंग करते हुए स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने शिविर में महिलाओं की जागरूकता के लिए टीवी में स्वास्थ्य संबंधित वीडियो व सूचनाए प्रसारित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिस गांव में शिविर लगाया जा रहा हैं वहां की महिलाओं को पूर्व में सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने कहा कि शिविर का उद्देश्य गर्भावस्था से जुड़े जोखिमों की समय रहते पहचान तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना हैं। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते। उन्होंने सीएमएचओ को लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


3 जुलाई को जिले में 20 स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर:-

सीएमएचओ डॉ प्रताप सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को जिले के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कुल 20 शिविर लगाए जाएंगे। फलौदी में उप स्वास्थ्य केन्द्र बामनू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मलार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंगटी हड़बू जी, खण्ड बाप में उप स्वास्थ्य केन्द्र खीरवा, उप स्वास्थ्य केन्द्र मालम सिंह जी की सिड, खण्ड आऊ में उप स्वास्थ्य केन्द्र उदय नगर, उप स्वास्थ्य केन्द्र हाजी सागर, उप स्वास्थ्य केन्द्र गोरछीयो का बेरा, खण्ड लोहावट में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दैयाकोर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पल्ली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदरी में शिविर आयोजित होंगे।

इसी प्रकार खण्ड बापिनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मतोडा, उप स्वास्थ्य केन्द्र भादा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इशरू, खण्ड देचू में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदसमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोरड़िया, उप स्वास्थ्य केन्द्र कोलू राठौड़ा, खण्ड घंटियाली में उप स्वास्थ्य केन्द्र रड़कापुरा, ग्राम पंचायत नोखड़ा चारनान, उप स्वास्थ्य केन्द्र मानेवाड़ा में शिविर आयोजित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ