सर्व धर्म सभा फलोदी,की तैयारी बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस

फलोदी। सर्वधर्म सद्भावना, आपसी भाई चारा संविधान एवं लोकतंत्रात्मक धर्म निरपेक्ष व्यवस्था को कायम रखने के लिए आज PWD सभागार में किशनाराम  बिश्नोई पूर्व विधायक की अध्यक्षता एवं प्रकाश छंगाणी  प्रत्याशी, विधानसभा, सलीम  नागौरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस,कुंभ सिंह  पातावत, मानक जी मेघवाल पूर्व प्रधान, महेश व्यास सचिव पीसीसी, मौलवी रहमतुल्लाह सदस्य पीसीसी, हरभज  नौखड़ा की गरिमा युक्त उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में गत 1.जुलाई 26 को फलोदी जिले के हर क्षेत्र से उपस्थित सैकड़ों लोगों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया था कि पश्चिमी राजस्थान के हर बॉडर के पास आजादी से पूर्व निवास करने वाले उसी में भी धर्म विशेष अर्थात् मुस्लिम समाज के
धार्मिक स्थलों एवं घरों को निशाना बनाकर नाजायज रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए।

उसी आम लोगों के निर्णय को मूर्त रुप देने के लिए अन्याय विरोध "सर्व धर्म सभा" की आयोजन कमेटी का गठन किया गया था। आज की बैठक में आयोजन कमेटी द्वारा सरकार और जिला प्रशासन की अन्याय पूर्ण नीति के विरुद्ध दिनांक 8.जुलाई26, समय 10.30 प्रातः विश्नोई छात्रा वास प्रांगण नागौर रोड फलोदी में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर वित्तिय, व्यवस्था, एवं प्रचार प्रसार कमेटियों का गठन किया गया। आमसभा के पश्चात विरोध प्रदर्शन रैली के रूप में पैदल मार्च निकाल जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा।

उपरोक्त कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के साथ ही आयोजन कमेटी द्वारा प्रेस कॉन्फेंस का आयोजन भी रखा गया जिसमें –
किशनाराम विश्नोई ने कहा कि "सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए ऐसी ओछी हरकते कर रही हैं जिसको लोकतन्त्र में में विश्वास करने वाला कभी बर्दाश्त नहीं करेगा"।

प्रकाश छंगाणी ने कहां कि "हम हर हाल में भाई चारे को आहत नहीं होने देंगे"। कुंभ सिंह पातावत ने कहा "देश संविधान और धर्म निरपेक्ष व्यवस्था पर आधारित हैं, यह राष्ट्र किसी राजनीति पार्टी या व्यक्ति की बपौती नहीं हैं"। विजय नौखड़ा ने कहा कि "देश के संविधान में सभी धर्मों को समान स्थान दिया हैं, मुल्क का युवा अपने भाई चारे को हर कीमत पर कायम रखेगा"।
आज की सर्व धर्म सभा आयोजन कमेटी एवं प्रेस वार्ता में  भंवरलाल सुथार बाप, नीरू परिहार,भैराराम मकवाना, श्री गोपाल व्यास, गोरधन जयपाल, अशोक व्यास, वल्लभ लखेश्री, रमन लाल माली,अशोक भील, अशोक मेघवाल, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह, सत्य नारायण गुचिया, रमन थानवी, फारुख धीराज, रामू माली आदि उपस्थि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ