वर्षों पुराने भूमि विवाद का ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ निस्तारण

आपसी सहमति से हुआ भूमि विभाजन,राज्य सरकार का जताया आभार

फलौदी,6 जुलाई। ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए राहत प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत डेरियों की ढाणी में आयोजित शिविर में वर्षों से लंबित भूमि विभाजन का निस्तारण किया गया। 

शिविर में तहसीलदार विजय पाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सभी खातेदारों की आपसी सहमति करवाते हुए त्वरित विभाजन किया गया। सभी खातेदारों ने राज्य सरकार का त्वरित राहत प्रदान करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ