बाप उपखंड क्षेत्र के मूल ग्राम उदट में से नवसृजित ग्राम चौहान नगर को ग्राम उदट से सड़क मार्ग जोडने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर फलोदी को सौंपा ज्ञापन।


फलोदी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रस्तावित सड़क का सर्वे ग्राम पंचायत मुख्यालय उदट से नहीं कर उदट-लूणा मार्ग से नवसृजित ग्राम चौहान नगर से करीब 1.5-2 किलोमीटर दूर से कर दिया गया है। जिससे गांव के अधिंकाश लोगों और चौहान नगर से जुड़े करीब 85 प्रतिशत कृषि क्षेत्र को अपेक्षित लाभ नहीं मिलोगा, खसरा संख्या 182 से होकर वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता गुजरता है। इसके अलावा खसरा संख्या 174, 175, 176, 177, 136 और 138 में भी लम्बे समय से आम आवागमन होता रहा है। इस प्रत्येक खसरे में करीब 30 से 35 खातेदार है और यह मार्ग लम्बे समय से ग्रामीणों के उपयोग होता रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय से सड़क नहीं निकालने के पीछे राजनीतिक दबाव या किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने की मंशा हो सकती है। उदट-लूणा मार्ग से चौहान नगर तक जो सडक निकालना प्रस्तावित किया गया है उसमें सात खसरे है जिसमें से तीन खसरे तो वर्तमान में उदट-लूणा सड़क मार्ग से जुडे हुये है। लेकिन हमारे द्वारा प्रस्तावित उपरोक्त मार्ग पर स्थित खसरे आज तक पूर्व में किसी भी सड़क मार्ग से नहीं जुडे हुवे है। इसलिये उक्त खसरों को सडक मार्ग से जोडा जाना अति आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।

ग्रामीणों ने इस मार्ग की जियो टैगिंग से निष्पक्ष सर्वे कर सड़क को ग्राम पंचायत मुख्यालय उदट से होते हुवे चौहान नगर तक स्वीकृत करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आज बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जायज मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ