ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर हुआ खाते का विभाजन, रशीद खान को मिली वर्षों पुरानी समस्या से राहत

फलौदी, 7 जुलाई। राज्य सरकार की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को पंचायत मुख्यालय आऊ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराने भूमि बंटवारे की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर में खातेदार रशीद खान एव सहकास्तकार ने आपसी बंटवारे के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में उपस्थित शिविर प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार राज बहादुर सिंह, भू अभिलेख निरीक्षक राकेश बैरड़ व पटवारी चंदन ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, इसके बाद पटवारी से रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करवाकर मौके पर ही बंटवारे की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

लाभार्थी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के कारण आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ