बारिश के बाद जाम्भा अंडरब्रिज में जलभराव की स्थिति का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने त्वरित जल निकासी के दिए निर्देश


फलौदी, 8 जुलाई।  जाम्भा अंडरब्रिज में जल निकासी बाधित होने से उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तत्काल प्रभाव से जल निकासी कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंपों एवं आवश्यक संसाधनों की सहायता से शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध किए जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को वर्षाकाल के दौरान संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी रखने, जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित समाधान के लिए कहा। इस दौरान फलौदी उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी व फलौदी नगरपरिषद आयुक्त अनिल विश्नोई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ