फलोदी, 7 जुलाई। जिला मुख्यालय पर शहर के किन्नर समाज ने अपने समुदाय के लिए पृथक मोक्षधाम (श्मशान घाट) की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर उपजिला कलेक्टर एवं नगरपरिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भूमि मोक्षधाम के लिए चिन्हित कर आवंटित करने का आग्रह किया गया है।
श्री मंगला मुखी किन्नर समाज विकास संस्था की अध्यक्ष विस्की बाई, सचिव सुमन बाई तथा कोषाध्यक्ष रेशमा बाई ने ज्ञापन में बताया कि फलोदी में किन्नर समाज के लिए आज तक अंतिम संस्कार हेतु कोई पृथक मोक्षधाम उपलब्ध नहीं है। ऐसे में समाज के किसी सदस्य के निधन पर अंतिम संस्कार के समय गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि भूमि मोक्षधाम के लिए चिन्हित कर आवंटित की जाए, ताकि किन्नर समाज को सम्मानजनक ढंग से अंतिम संस्कार की स्थायी सुविधा मिल सके।
0 टिप्पणियाँ