ग्रामीण सेवा शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

खेत तलाई योजना के तहत 1.20 लाख रुपए की सहायता, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी वितरित

फलौदी, 10 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को आऊ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुंजासर में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान कृषि विभाग की खेत तलाई योजना के अंतर्गत कृषि पर्यवेक्षक श्रवण कुमार ने लाभार्थी गणपत राम को 1,20,000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इससे कृषक को जल संरक्षण एवं सिंचाई संसाधनों के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
इसी क्रम में लाभार्थी कुसुंबी को आवश्यक दस्तावेज प्रक्रिया पूर्ण कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता मिल सके।
साथ ही पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थी गज सिंह को पशु बीमा पॉलिसी प्रदान की गई, जिससे पशुधन की आकस्मिक मृत्यु में आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

शिविर में तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने कहा कि लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण सेवा शिविरों को जनकल्याण की दिशा में प्रभावी पहल बताया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ