अस्पताल स्टाफ की ड्यूटी छोड़कर मुकेश राठौड़ ने किया ए-नेगेटिव रक्तदान, मानवता की मिसाल पेश
फलोदी। हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में राजकीय जिला चिकित्सालय फलोदी में भर्ती गर्भवती महिला अमीयत पत्नी इक़बाल, निवासी कालरा को डिलीवरी के दौरान ए-नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। रक्त की कमी की सूचना मिलते ही हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक गणपत राम मेघवाल ने अपने साथियों से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही मुकेश राठौड़, निवासी इंदिरा कॉलोनी, जो अस्पताल में दवा वितरण की ड्यूटी पर कार्यरत थे, मानवता का परिचय देते हुए अपनी ड्यूटी से समय निकालकर तुरंत ब्लड बैंक पहुंचे और ए-नेगेटिव रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी ने रक्तदाता मुकेश राठौड़ के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है।
इस अवसर पर टीम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है। आपकी एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है। आइए, नियमित रक्तदान करें और मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं
0 टिप्पणियाँ