फलोदी। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुचिया ने बताया कि सेवा , संस्कार और प्रकृति संरक्षण भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इसी के तहत दिनांक 05 जुलाई से प्रारंभ हुए बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक सभा भवन सांसी बस्ती में आयोजन किया गया। शिविर में 170 मरीजों का हेल्थ चेक अप कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। शिविर में नर्सिंग अधिकारी कंवर लाल डॉयल, एकता मंच सी एच ओ संघ जिलाध्यक्ष सुनील पालीवाल,सी एच ओ गजेंद्र पालीवाल, फार्मा सहायक हिरेंद्र सिंह ने सेवाएं प्रदान की। शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ता भवानी सिंह, चन्द्र शेखर जोशी, प्रकाश कुमावत विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री हीरा लाल पालीवाल,जिला उपाध्यक्ष बृज मोहन, ओंकार सोनी, भंवर लाल व्यास टीलू, अशोक शर्मा भाणा, नरेश सुथार, नारायण माली, अशोक व्यास आदि द्वारा मरीजों का पंजीकरण कर सहयोग किया।भवानी सिंह ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान 51 पौधों का रोपण भी किया गया। इसी के तहत आगामी दिवसों में जिले में विभिन्न स्थानों पर जन हित में सेवा कार्य किए जायेगे।
0 टिप्पणियाँ