जिला कलक्टर ने सर्वे की कार्रवाई की जानकारी लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश
फलौदी,16 जुलाई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को स्किल गैप एसेसमेंट सर्वे की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान पीड़िकोर लिमिटेड के प्रतिनिधि दीपक सांखला व इंद्रजीत सिंह द्वारा पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्किल गैप एसेसमेंट सर्वे का प्रमुख उद्देश्य फलौदी जिले की जनसांख्यिकीय (डेमोग्राफिक) एवं सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल तैयार करना है, जिससे जिले की वर्तमान कौशल स्थिति, रोजगार की संभावनाओं तथा उद्योगों की मांग के अनुरूप योजनाओं का निर्माण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि सर्वे के तहत 18 से 35 साल की उम्र के युवाओ की योग्यता,कौशल, उम्मीदें और रोजगार की स्थिति का आकलन करना हैं। कार्मिकों की मांग,जरूरत और कौशल को स्थिति रिपोर्ट तैयार करनी हैं। साथ ही मौजूदा ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर आईटीआई, वीटीआई शैक्षणिक संस्थान का मूल्यांकन,कौशल अंतर व जिले में कौशल विकास से जुड़े कार्यों की स्थिति का आंकलन करना हैं।
जिला कलक्टर ने सर्वे को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के निर्देश दिए। सर्वे का दायरा बढ़ाकर अधिकतम युवाओं, विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक वर्गों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा विविध रोजगार क्षेत्रों को इसमें शामिल किया जाए, ताकि जिले की वास्तविक कौशल आवश्यकताओं का समग्र एवं तथ्यात्मक आकलन किया जा सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ