सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत न्यू टैगोर माध्यमिक विद्यालय, में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

फलोदी। में"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद फालोदी एवं Wevois Private Limited, Jaipur की आईईसी टीम द्वारा न्यू टैगोर माध्यमिक विद्यालय, 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सही तरीके से हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्वच्छता एवं बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता अपनाने तथा अपने विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

आईईसी टीम के भूपेश पंवार एवं सुनील कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को दैनिक जीवन में साफ-सफाई की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, कैलाश, मनीष चौहान, सरला, ललिता, ममता, मानवी, रिंकू, रेणु एवं तृप्ति उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के संचालक हुकमाराम सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ