मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालक को मिली आर्थिक संबल

फलौदी, 13 जुलाई। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। सोमवार को ग्राम पंचायत जम्भ सागर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी बूधकी को 40,000 रूपए की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पशुधन की क्षति की स्थिति में पात्र पशुपालकों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उनकी आजीविका को संबल मिलता है। लाभार्थी ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें आर्थिक राहत मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ