फलोदी। जिले के भीकमकोर में वरिष्ठ भामाशाह एवं पर्यावरण प्रेमी दाऊलाल वाल्मिकी सर्वटे की पावन स्मृति में उनके पुत्र अध्यापक सुरेश कुमार सर्वटे एवं मुकेश कुमार सर्वटे द्वारा विद्यार्थी प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 201 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से शिक्षा को बढावा देने के लिए करीब सवा लाख रुपये खर्च किए गए। मुख्य अतिथि सरपंच संघ जिलाध्यक्ष सोमराज खावा ने इस पहल को अनूठी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देते है। मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम राठौड़ ने युवाओं से नशे से दूर रहने एवं सड़क सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। अम्बेडकर शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्थान जयपुर के अध्यक्ष एनएस चांवरिया ने कहा कि इस प्रकार की नई पहल सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी प्रहार करने के साथ दूसरे समाज को नई दिशा देगी। वाल्मिकी वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम खीची ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोत्तम प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वाल्मिकी कल्याण संस्थान के संरक्षक कानाराम कंडारे ने मातृशक्ति से बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने का आह्वान किया। शिंभू आश्रम के गादीपति सिकंदर गुजराती ने आयोजन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामदेव पट्टी के अध्यक्ष सुमेराराम घारू, अचलसिंह भाटी, महेंद्र भार्गव, रूपाराम दमामी, मुकेश वैष्णव, प्रकाश घारू, रतन धारू, रामेश्वरलाल सर्वटे, रामचंद्र जावा, सुरेश चांवरिया, संगीता परिहार, पप्पूलाल सर्वटे, मोहिनी देवी सर्वटे, सुरेश मेघवाल, छोटूलाल सर्वटे, पूर्व पार्षद संतोष कुमार लखन, लालचंद सर्वटे सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंपालाल घारू एवं घनश्याम खीची ने किया।
0 टिप्पणियाँ