बाल संसद चुनाव में छात्र-छात्राओं ने समझा लोकतंत्र का महत्व

 

फलोदी। भालू लक्ष्मणगढ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरोजी की ढाणी में बाल संसद चुनाव कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।  इस मौके पर विधार्थियों को चुनावी प्रक्रिया से रूबरू करवाने के लिए चुनाव निर्वाचन प्रणाली की तर्ज पर आयोजित करवाएं गए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मतदान किया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में छात्र दिनेश को अध्यक्ष एवं भूपेंद्र को सचिव पद पर चुना गया। इसके साथ ही बाल संसद की कार्यकारिणी में पूजा कंवर, खुशबू कंवर, गोपाल, सवाईराम एवं दुर्जनसिंह को शामिल किया गया है। इस प्रक्रिया को संस्था प्रधान रूपचंद बाकोलिया ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया है। इस मौके पर अध्यापक रूक्मकेश मीणा, श्रवण कुमार सैनी, राकेश कुमार मीणा, किरपाराम, सुमन बिश्नोई, मौसम बाई, महेंद्र कड़ेला, पिकीं, ज्योति कंवर, रेखा एवं प्रवीण आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ