राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी जोधपुर संभाग स्तरीय जनसुनवाई वीसी के माध्यम से होगी

जिला कलक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

फलौदी,2 जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डाॅ. शुचि चौहान 6 से 7 जुलाई को जोधपुर संभाग मुख्यालय के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान संभाग स्तरीय जनसुनवाई के साथ वीसी के माध्यम से जिलावार सुनवाई करेंगे।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 6 जुलाई को वीसी के माध्यम से जनसुनवाई कार्यक्रम में जुड़ेंगे। प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक संभाग स्तर की जनसुनवाई आयोजित होगी। इस दौरान वीसी के माध्यम से जनप्रतिनिधि, समस्त धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद्, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

फलौदी जिले की सुनवाई के लिए दोपहर 3.30 बजे से रजिस्ट्रेशन होगा तथा 5 से 6 बजे तक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई होगी। जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी अभ्यर्थना प्रस्तुत कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ