फलोदी। थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण का सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने संविधान की प्रस्तावना भेंट कर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद जगदीश जयपाल, वरिष्ठ शिक्षक नेता डाॅ. मुरलीधर कटारिया, सूर्यप्रकाश जीनगर, अशोक कुमार मेघवाल, अल्लानूर खोखर, फूलाराम भाटिया, मोहम्मद हैदर, संतोष कुमार लखन, भूराराम भील, श्रवण कुमार जयपाल, जयगोपाल मेघवाल, श्रवण कुमार लीलड़ एवं चंदन कुमार मेघवाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण ने कहा कि सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों के सहयोग से पुलिस अपराध उन्मूलन एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर पाती है। आपने सभी से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।

0 टिप्पणियाँ