ग्रामीण एवं शहरी फॉलो-अप सेवा शिविर का 31 अगस्त तक ग्राम पंचायत वार होगा आयोजन

नगर परिषद फलौदी व नगर पालिका बाप में होगा शहरी सेवा शिविरों का होगा आयोजन 

फलौदी, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 21 जुलाई बुधवार से 31 अगस्त 2026 तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों का समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत वार शिविरों की तिथियां निर्धारित की हैं। 22 जुलाई को फलौदी तहसील की ग्राम पंचायत मोहरा एवं छितरबेरा, बाप तहसील की ग्राम पंचायत नुरे की भूर्ज एवं भड़ला, घंटियाली तहसील की ग्राम पंचायत लूणा, लोहावट तहसील की ग्राम पंचायत रामदेव नगर एवं हीरामोती नगर, आऊ तहसील की ग्राम पंचायत इन्दों का बास, बापिणी तहसील की ग्राम पंचायत मतोड़, देचू तहसील की ग्राम पंचायत सगरा में शिविर आयोजित होंगे।

शिविरों में राजस्व विभाग के साथ 21 अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी। राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल, चिकित्सा, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सहकारिता, परिवहन, वन एवं अन्य विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ, प्रमाण-पत्र, पेंशन, नामांतरण, अतिक्रमण, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, फसल बीमा एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ