ऑपरेशन ”उजास” के तहत डीएसटी फलोदी ने आरोपी रामनिवास उर्फ रमेश को जोधपुर शहर से किया दस्तयाब।
फलोदी। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि मादक पदार्थाें के विरूद्व चलाये जा रहे ऑपरेशन ”उजास” के तहत बड़ी कार्यवाही की गई है। मादक पदार्थाें की तस्करी, उपयोग तथा तस्करी में लिप्त वांछित अपराधियों के विरूद्व जिला विशेष टीम फलोदी ने कार्यवाही करते हुऐ थाना बाप क्षेत्र में एम.डी.एम.ए. की फैक्ट्री के प्रकरण में मुख्य सूत्रधार व पन्द्रह हजार का ईनामी अपराधी रामनिवास उर्फ रमेश पुत्र लाभूराम निवासी पश्चिमी ढाणी लोहावट पुलिस थाना लोहावट को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि दिनांक 21 मई को जिला स्पेशल टीम फलोदी व थाना बाप ने संयुक्त कार्यवाही कर मोडकिया गांव के एक टयूबबेल पर चलाई जा रही अवैध खतरनाक ड्रग्स एम.डी.एम.ए. की फैक्ट्री का खुलासा किया था। मौके से आरोपी सुखराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में मुख्य आरोपी धर्माराम को डीएसटी फलोदी द्वारा पूर्व में दिनांक 09.06.2026 को दस्तयाब किया था।
प्रकरण में अवैध खतरनाक ड्रग्स
एम.डी.एम.ए. बनाने का मुख्य सूत्रधार रामनिवास उर्फ रमेश पुत्र लाभूराम निवासी पश्चिमी ढाणी पुलिस थाना लोहावट घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफतारी हेतु जिला स्पेशल टीम फलोदी को विशेष निर्देश दिये गये थे। आरोपी की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पन्द्रह हजार रूपये का ईनाम जारी किया गया था। दिनांक 24 जुलाई 2026 को प्रदीप एएसआई, प्रभारी जिला स्पेशल टीम फलोदी को सूचना मिली कि रामनिवास उर्फ रमेश आज कार बाजार जोधपुर में आया हुआ है। जिस पर श्री ब्रजराजसिंह चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व श्री अचलसिंह देवड़ा सीओ फलोदी के निकटतम सुपरविजन में श्री प्रदीप एएसआई प्रभारी डीएसटी फलोदी मय टीम द्वारा जोधपुर कार बाजार से आरोपी रामनिवास उर्फ रमेश को दस्तयाब किया। आरोपी को अनुसंधान अधिकारी श्री जमील खान सीआई थानाधिकारी भोजासर को सुपुर्द किया गया। जिसे प्रकरण में गिरफ्तार करएम.डी.एम.ए. बनाने के उपकरणों, केमिकल खरीदने के संबंध में अग्रिम अनुसंधान व गहन पूछताछ की जा रही है।
अपराधिक रिकोर्ड- आरोपी रामनिवास उर्फ रमेश अपराधिक प्रवृति का है। जिसके विरूद्व पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर कमिश्नरेट में वाहन चोरी तथा थाना लोहावट में मारपीट का एक प्रकरण दर्ज है।
उपरोक्त कार्यवाही में डीएसटी फलोदी प्रभारी प्रदीप एएसआई(विशेष भूमिका), हैड कानि. महेन्द्र उज्वल, कानि. रामेश्वर, महेन्द्र चौधरी, गंगाराम, प्रतापसिंह तथा पुलिस थाना प्रतापनगर सदर जोधपुर कमिश्नरेट के कानि. राजूराम शामिल रहे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ