फलोदी,25 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार NEET पेपर लीक घोटाले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, फलोदी द्वारा शनिवार सायं विजय मार्च का आयोजन किया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर थी। बिजली घर चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर पार्क तक* विजय मार्च तक निकाला गया
इस दौरान विजय मार्च में कार्यकर्ताओं ने फटाके छोड़कर और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान "छात्र एकता जिंदाबाद" और "सत्य की जीत हुई" के नारे गूंजे।
जिला प्रवक्ता सतीश विश्नोई ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक किसना राम विश्नोई ,वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगानी,जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्य, यूथ कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद सलीम नागौरी ने कहा कि यह छात्रों के संघर्ष और कांग्रेस के आंदोलन की जीत है। उन्होंने मांग की कि सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे और पीड़ित छात्रों को न्याय दे।

0 टिप्पणियाँ