राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घटोर में कठपुतली के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

 

फलोदी। दूसरा दशक परियोजना द्वारा सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ़ राजस्थान लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से संचालित "सरकारी योजनाओं में वंचित व्यक्तियों को जोड़ना" कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घटोर में कठपुतली आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


दूसरा दशक कार्यकर्ता अणदाराम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पात्र एवं वंचित व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करना था। 

दूसरा दशक कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने कठपुतली नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, अन्न कल्याण योजना, लाडो योजना, पालनहार योजना, मंगला पशु बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई।


विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे अपने परिवार एवं आसपास के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।


विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगीलाल कुमावत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान व्याख्याता ओम प्रकाश पंवार, मूल चंद तंवर, हापुराम, मोहम्मद ज़फ़र, जेठाराम, दुर्गाराम, सुमित्रा, संतोष, अंजू आदि शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ