महिला सुरक्षा संकल्प जनजागरण कार्यक्रम आयोजित साइबर सुरक्षा व आपातकालीन सहायता की दी जानकारी

 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930,आपातकालीन सेवा 112,महिला शक्ति हेल्पलाइन 1090 नंबर फोन में रखें - जिला कलक्टर

फलौदी,31 जुलाई। महिला सुरक्षा संकल्प जनजागरण कार्यक्रम शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान सभागार में उपस्थित महिलाओं के साथ वीसी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी हुई महिलाओं को भी सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में डीआईजी राशि डोगरा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा संकल्प जनजागरण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न आपराधिक परिस्थितियों की जानकारी के साथ विपरीत परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करना हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की प्राथमिकताओं में महिला अपराधों को रोकना हैं। उन्होंने सभी को अपने फोन में राजकोप सिटीज़न ऐप रखने की अपील की। किसी भी विपरीत परिस्थिति में ऐप में SOS पर क्लिक करने पर त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि आमजन जानकारी के अभाव में अपनी शिकायत समय पर दर्ज नहीं करवा पाते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने फोन में साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930,आपातकालीन सेवा 112,महिला शक्ति हेल्पलाइन 1090 सुरक्षित रखें।

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 1 जुलाई से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिले में विधालयों में छात्रों से संवाद करते हुए 6 हजार से अधिक से बच्चों को कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया हैं।वरिष्ठ जन संबल योजना के तहत अकेले रह रहे वरिष्ठ जनों से भी संवाद स्थापित किया गया हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण द्वारा महिलाओं को पीपीटी के माध्यम आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। साथ ही राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों व गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 12 महिला मास्टर ट्रेनर द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। पीड़ित महिलाओं को आश्रय व कानूनी सहायता के लिए आदर्श नगर फलौदी में वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा हैं।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ