मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
फलौदी,31 जुलाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर विभागवार अधिकारियों को आवंटित कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर परिषद टाउन हॉल में 14 अगस्त को आयोजित होगा। उन्होंने पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह के सुचारू संपादन के लिए बैठक व्यवस्था, माइक, टेंट, ट्रैफिक व्यवस्था, ध्वजारोहण हेतु व्यवस्था, मंच संचालन, मिनट टू मिनट कार्यक्रम, निमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था, प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो, मार्च पास्ट, परेड, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम के साथ ही अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभागवार किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण,उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ