फलौदी,1 जुलाई। गर्भावस्था से जुड़े जोखिमों की समय रहते पहचान तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग द्वारा ’’माॅं री संभाळ’’ अभियान का चिकित्सक दिवस के अवसर पर आगाज किया गया। अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं।
अभियान के प्रथम दिन जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावडी खुर्द एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोखेरी में शिविरों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाएं जांची।उन्होंने शिविर में आने वाली महिलाओं के लिए बैठने,पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के निर्देश दिए।
अभियान के प्रथम दिन 685 महिलाओं की जांच की गई:
सीएमएचओ डॉ प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन कुल 685 महिलाओं की जांचें की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, लम्बाई, वजन, खुन की जांच जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबीन, एचआईवी कार्ड टेस्ट, एचबीएसएजी कार्ड टेस्ट, वीडीआरएल कार्ड टेस्ट व पेशाब जांच में शुगर, एल्बुमीन की जांच की गई । साथ ही गर्भवती महिलाओं के शिशुओं के धडकन की जांच भी की गई। इस दौरान जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. हजारीमल सोनी उपस्थित रहें।
जिले में यहां आयोजित हुए शिविर :-
अभियान के प्रथम दिन फलौदी ब्लाॅक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बावडी खुर्द, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोखेरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांवरीज, लोहावट ब्लाॅक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीकमकोर, सामुदायिक स्वास्थ्य जालोडा, देचू ब्लाॅक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोलू पाबु जी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पीलवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सेतरावा, उप जिला चिकित्सालय देचू, बाप ब्लाॅक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कान सिंह जी की सिडड, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मदासर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जालूवाला एवं चारणाई, बापीणी ब्लाॅक में बेदू, बापीणी खुर्द, बापीणी में, घंटियाली ब्लाॅक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरजासर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अजासर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जैसला एवं आऊ ब्लाक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बंरसिंगो का बास, श्री कृष्ण नगर, ईन्दो का बास में शिविर आयोजित किये गये ।
0 टिप्पणियाँ