फलोदी पुलिस द्वारा चैन स्कैचिग की वारदात का खुलाशा कर एक आरोपी को किया गिरफतार। चोरी का 1 सोने का फुल बरामद

 

फलोदी। सतनाम सिंह आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में चोरी नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम एव वारदातों का खुलासा करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं अचलसिंह देवडा वृताधिकारी फलोदी के सुपरविजन में नरेश कुमार निर्वाण निरीक्षक थानाधिकारी फलोदी मय टीम ने चैन स्कैचिग की वारदात का खुलाशा कर एक आरोपी को किया गिरफतार।



16.अगस्त को परिवादीया लक्ष्मी पत्नि चम्पालाल जाति सोनी उम्र 65 साल निवासी कृष्ण मन्दिर के पास फलोदी के साथ नागौर चौराहा से सब्जी लेकर अपने घर जाने समय आरोपी द्वारा प्रार्थीया के गले में पहना हुआ सोने का फुल झपटी मारकर तोड़कर ले गया प्रार्थीया द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 313 दिनांक 17.अगस्त को दर्ज कर अनुसंधान घेवरराग रा.उनि के हवाले किया गया।


ज्ञात रहे कि राम्पति संबंधित अपराधों में अज्ञात गुलजिगानों की तलाश व चोरी की वारदातों का खुलासा करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये है। निर्देशानुसार घेवरराम स.उ.नि. मय टीम द्वारा तकनीकी आधार सीडीआर विशलेषण व मुखबीर ईत्तला अनुसार प्रकरण में आरोपी हीरालाल को 21. अगस्त को कस्बा फलोदी से दस्तायाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया जिनको माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर आरोपी की ईत्तलानुसार सोने का एक फुल बरामद किया गया। आरोपी दिनांक 24.अगस्त तक पी.सी. रिमाण्ड पर है।


गिरफ्तार मुलजिम-


01. हीरालाल पुत्र श्री भींयाराग जाति मेघवाल उम्र 31 साल निवासी गलार रोड वार्ड नम्बर 28 फलोदी पुलिस थाना फलोदी।


टीम घेवरराम सउनि, गिरराज सिंह हैड कानि 37 (विशेष भूमिका), सदीप कानि. 545, राकेश कानि. 432 पुलिस थाना फलोदी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ