फलौदी पुलिस द्वारा सांवरिज हत्या काण्ड के दौ आरोपी गिरफतार

 सास-बहु के आपसी झगड़े के कारण बहु के द्वारा अपनी सासु की हत्या।


फलोदी। सतनाम सिंह आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में गम्भीर अपराधों (हत्या, डकैती, लूट) सम्बधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु बलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं अचलसिंह देवड़ा वृताधिकारी फलोदी के सुपरविजन में नरेश कुमार निर्वाण, थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी मय पुलिस टीम द्वारा सांवरिज हत्या काण्ड के दौ आरोपियों को गिरफतार किया गया है।

प्रकरण की परिवादिया पुष्पा पत्नि गवराराग जाति मेघवाल निवासी रामदेवनगर ऐका भाटियान पुलिस थाना फलोदी ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मेरी माँ श्रीमती मांगीदेवी की हत्या मेरे भाई मुकेश पुत्र बंशीलाल व सदू पत्नि मुकेश ने मिलकर की है। वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस थाना फलौदी में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफतारी एवं प्रकरण का खुलाशा करने हेतु नरेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी फलौदी मय पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनिकी एवं मानवीय आसूचना को विकसित करते हुए घटना का खुलाशा करते हुए आरोपी मुकेश पुत्र बशीलाल जाति मेघवाल उम्र 32 साल निवासी सांवरीज व सदानी उर्फ सदू पत्नि मुकेश जाति मेघवाल उम्र 27 साल निवासी सांवरीज पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है। प्रकरण का अग्रीम अनुसंधान जारी है।


उपरोक्त कार्यवाही में नरेश कुमार पु०नि०, नेनाराम उ०नि०, घेवरराम सउनि, श्री ओपाराम मु०आ०, रेखा मु०आ०, शान्ती म.कानि. राकेश कानि. शामिल रहे। जिन्हे पुलिस अधीक्षक फलौदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ