कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी आयोजित
फलौदी,15 अगस्त। फलौदी जिले में नगरीय निकायों के वार्डों की एवं जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समितियों के प्रधान व सदस्यों की आरक्षण / लॉटरी दिनांक 17 अगस्त को नियत की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका तलानिया ने बताया कि जिला फलौदी की नगरपरिषद फलौदी, नगरपालिका बाप के वार्डों के लिए तथा जिला परिषद् फलौदी के वाडों, फलौदी जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान पद व सदस्यों के वार्डों के लिए वर्गवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला आरक्षण के निर्धारण हेतु लॉटरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 10 बजे से आयोजित की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ