नरपत सिंह रिडमलसर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर फलोदी जिला संगठन में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन सक्रिय रूप से कर चुके हैं एवं सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं।
भारत सरकार के उर्वरक विभाग की ओर से जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी ने नरपत सिंह रिडमलसर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
आदेश में राठौड़ को FACT के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर/इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही FACT के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को उनके कार्यभार ग्रहण की प्रति उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।
नरपत सिंह राठौड़ की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से फलोदी जिले का गौरव बढ़ा है। यह नियुक्ति केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण उपक्रम में राजस्थान से प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
FACT भारत सरकार के अधीन प्रमुख उर्वरक एवं रसायन क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है

0 टिप्पणियाँ