फलोदी,14 अगस्त। माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के प्रयासों से फलोदी जिले में नव निर्माणाधीन जिला अस्पताल फलोदी में लगभग 23 करोड की लागत से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का शिलान्यास माननीय विधायक पब्बाराम जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के विधिवत पूजा अर्चना कर भवन निर्माण की नींव रखी गई।
शिलान्यास कार्यक्रम में पब्बाराम जी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधी एवं क्षैत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का निर्माण जिला अस्पताल परिसर में किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसके तहत कुल चार भवनों (भूतल, प्रथमतल, द्वितीय तल, रूफ फ्लोर) का निर्माण होगा । इस ब्लाॅक के निर्माण फलोदी एवं आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को गंभीर स्थिति एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रताप सिंह राठौड, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय फलोदी डाॅ. अभिषेक अग्रवाल, अति.मु.चि.स्वा.अधिकारी डाॅ. अमित लांबा, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डाॅ. चैनसुुख सोनी, आरसीएचओ डाॅ. हजारी मल सोनी, डाॅ. कैलाश जोशी, वासुदेव सोनी, चैनाराम गोगलू एवं समस्त स्टाॅफ व जनप्रतिनिधी श्री ओम बोहरा, मेघराज कल्ला, श्री शिवप्रकाश पंचारिया, माणक सुथार आदि मौजूद रहें ।
डॉ. अभिषेक अग्रवाल
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी
जिला अस्पताल फलोदी

0 टिप्पणियाँ