30 लाख 87 हजार रूपये के जब्त मादक पदार्थों का किया नष्टीकरण

 04 प्रकरणों में जब्तशुदा 01 क्विटंल 12 किलो डोडा पोस्त, 70 ग्राम, स्मैक, 33 ग्राम एमडी / एमडीएमए को जलाकर किया नष्ट

फलोदी। सतनाम सिंह पुलिस अधीक्षक फलौदी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार जिला फलौदी के विभिन्न पुलिस थानों में जब्त शुदा अवैध मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु न्यायालय से आदेश प्राप्त कर जब्तशुदा अवैध डोडा पोस्त, स्मैक, एमडी/एमडीएमए को फलौदी शहर के बाहर निश्चित स्थान पर जलाकर नष्ट किया गया।

जिला फलौदी के विभिन्न पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो के नष्टीकरण (भस्मीकरण) करने हेतु पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार जिन प्रकरणों में न्यायालय से धारा 52ए एनडीपीएस एक्ट की प्रक्रिया पूर्ण होने पर कुल 04 प्रकरणों में वजह सबुत जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ 112 किलोग्राम डोडा पोस्त (कीमत 16 लाख 74 हजार), 70 ग्राम स्मैक (कीमत 13 लाख 80 हजार), 33 ग्राम एमडी / एमडीएमए (कीमत 33 हजार), कुल 30 लाख 87 हजार रूपये का माल का नियमानुसार नष्ट किया गया है। फलौदी जिले के विभिन्न पुलिस थानाधिकारीगण नष्टीकरण (भस्मीकरण) के आदेश प्राप्त प्रकरणों में जब्तशुदा वजह सबुत माल को लेकर निश्चित स्थान पर पहुंचे जहा पर नष्टीकरण समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पुलिस अधीक्षक फलौदी, सदस्य अचलसिंह देवडा पुलिस अधीक्षक फलौदी,  बाबुराम सउनि अपराध सहायक फलौदी, जयप्रकाश कानि. एफएसएल शाखा,  सोहनराम हैडकानि. 20 अपराध शाखा, विडियोग्राफर मांगीलाल एवं थानाधिकारीगण उपस्थित रहे। नष्टीकरण (भस्मीकरण) के तहत विभिन्न पुलिस थानो के कुल 04 प्रकरणों में नियमान जलाया जाकर नष्टीकरण (भस्मीकरण) किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ