मतदाता जागरूकता के तहत विद्यार्थियों को दिलाई मतदान की शपथ

 निष्पक्ष, निर्भीक एवं जागरूक होकर मतदान करने की दिलाई शपथ

फलौदी, 12 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाप व आऊ में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ईएलसी प्रभारी मनीष कुमार कसवा के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व को समझते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं जागरूक होकर मतदान करने की शपथ ली। विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाताओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मणराम सोलंकी, व्याख्याता रमेश चौहान, नवरंगलाल बिश्नोई,  प्रवीन, पीटीआई रघुवीर सिंह,हिंदी व्याख्याता हेमलता तथा फिरदौस बहलीम सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ