हरिद्वार से फलोदी पहुंची पुष्करणा कांवड़ यात्रा, श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ भव्य स्वागत

 कलश यात्रा के साथ जगह जगह किया भव्य स्वागत

फलोदी। चंपा दादी मंडल फलोदी के तत्वधान में 22 जुलाई को हरिद्वार से रवाना हुई पुष्करणा कावड़ यात्रा आज शनिवार पश्चिम काशी के नाम से विख्यात फलोदी नगरी पहुंची। इस यात्रा के फलोदी पहुंचने के बाद भव्य कलश यात्रा के साथ नगर में प्रवेश किया गया, जिसका जगह जगह व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया । स्वागत को देखते ही कावड़ियों में उत्साह चौगुना नजर आया। आज की


कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत करने के लिए समूचा शहर उमड़ पड़ा। यह यात्रा निर्धारित समय पर शहर


के नागौर रोड स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर के पास पहुंची जहां से नगर प्रवेश के लिए विशेष कलश यात्रा में बड़ी संख्या ने महिलाएं ने भाग लिया। इस यात्रा के शुरू होते ही बिजली घर चौराहा पर रामनवमी समिति अमृतवाणी मंडल परिवार (वेद भवन) फला मां मंडल विश्व हिन्दू परिषद गऊ गोपाल पुष्करणा सखी सेवा मंडल द्वारा स्वागत का शिलशिला शुरू हुआ जो कदम कदम है।


पर जारी रहा अधिकांश जगह पर जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई वही फगदड़ा परिवार द्वारा सभी को आइस्क्रीम खिला कर स्वागत किया गया ।


यह एतिहासिक भव्य कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सत्यनारायण जी के मंदिर समेश्वर महादेव मंदिर पहुंची इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिला । आयोजकों ने बताया कि आज शाम को सत्यनारायण मंदिर शिवालय में भव्य भजन संध्या (जागरण) का आयोजन होगा। जबकि कल दो अगस्त रविवार को सतेश्वर महादेव सत्यनारायण मंदिर में महारूद्राभिषेक हरिद्वार से लाएं गए गंगा जल से होगा और शाम को प्रसादी पुष्करणा कटला नम्बर 4 उसके सामने स्थित गुणियों की बगेची के मैदान में आयोजित कि जाएगी। आयोजकों का कहना है कि इस कांवड़ यात्रा और महारूद्राभिषेक का आयोजन केवल विश्व कल्याण और फलोदी के विकास व कल्याण की भावना के लिए किया जा रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ