SDM पूजा चौधरी ने जैन आचार्यों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, तपागच्छ संघ ने किया बहुमान


फलोदी। शहर की उपखंड अधिकारी (SDM) पूजा चौधरी ने पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय हंसरतन सुरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय तत्वदर्शन सुरीश्वरजी महाराज के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर SDM चौधरी ने आचार्य भगवंतों के मुखारविंद से पावन प्रवचन भी श्रवण किए। प्रवचन के दौरान उन्होंने धर्म और अध्यात्म के महत्व को समझा और आचार्यों द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा व मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली।

कार्यक्रम के पश्चात श्री जैन तपागच्छ संघ फलोदी की श्राविकाओं (महिला मण्डल) द्वारा SDM पूजा चौधरी का भावभीना बहुमान एवं सम्मान किया गया। संघ की श्राविकाओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान श्री जैन तपागच्छ संघ के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ