थ्री फेस विधुत लाईन हुई क्षतिग्रस्त, डिस्काॅम की लापरवाही से किसान परेशान

 

फलोदी। जिले के बारू गांव के नथासर फीडर से जुड़ी 3 फेस ट्यूबवैल विधुत लाईन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस क्षेत्र में लगी विधुत लाईन के 10 से अधिक बिजली पोल पूरे तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है, जो कभी भी गिर सकते है। कई जगहों पर हाई टेंशन तार जमीन से कुछ ही फीट ऊपर लटके हुए है, जिससे कभी भी जनहानि हो सकती है। किसानों ने बताया कि फसल के सीजन में क्षतिग्रस्त विधुत लाईन की वजह से खेतो में करंट फैलने का डर हर समय बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार डिस्काॅम को लिखित एवं मौखिक शिकायत भी की, लेकिन उदासीनता के चलते अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है। स्थानीय किसान अशोक कुमार दैय्या, जितेंद्र दैय्या एवं ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त विधुत पोल गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला कलक्टर फलोदी एवं डिस्काॅम के उच्चाधिकारियों से नथासर फीडर लाईन के क्षतिग्रस्त विधुत पोल बदलने एवं नई लाईन डालने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके एवं किसी अनहोनी से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ