साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल, व पौधारोपण की चर्चा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारिया समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश


 फलौदी,4 अगस्त। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभावार अधिकारियों को प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपर्क प्रकरणों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किए जा रहे पौधारोपण की समीक्षा करते हुए आवंटित लक्ष्य अनुरूप पौधारोपण करने के निर्देश दिए। साथ ही लगाए जा रहे पौधों की जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय योजनाओं व कार्यों की भी समीक्षा करते हुए प्रगति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।


स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सांस्कृतिक संध्या व कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट तैयार करने व समय पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त को मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में समारोह पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी अधिकारियों को आवंटित कार्यों को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया, एसीईओ गौतम चौधरी,उप वन संरक्षक नरेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ