फलोदी। विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, जिला फलोदी के तत्वावधान में साधु-संतों एवं सनातन धर्म के कथित अपमान के विरोध में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश गुचिया ने बताया कि इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया तथा प्रतीकात्मक रूप से राहुल गांधी एवं पप्पू यादव का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि साधु-संत भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के आधार स्तंभ हैं तथा उनका अपमान करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा करते हुए संबंधित व्यक्तियों से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की।
प्रदर्शन के उपरांत समाज में सद्भाव एवं सद्बुद्धि की कामना से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया तथा सभी से धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और मर्यादा का सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया गया। लोक सभा अध्यक्ष से सनातनियों की भावना को आहत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सदस्यता निरस्त करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। सन्त राजेश,जय राम गज्जा, बृज मोहन, भंवर लाल व्यास, शिव पंचारिया, गोपाल रंगा, भवानी सिंह, प्रकाश कुमावत, मोती लाल , सौरव बोहरा, जगदीश पालीवाल, लक्ष्मण कुमावत,सरिता कंवर, आशा सुथार, सीमा चौहान, मधु बाला चौहान आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ