फलोदी के लोर्डिया गांव में एक पेड़ मां के नाम

 युवा नेता गोपाल बोहरा के नेतृत्व में पौधरोपण कर ग्रामीणों ने लिया उन्हें पनपाने का संकल्प

फलोदी। जिले के लोर्डिया गांव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर गांव के महिला पुरुषों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर एक एक पेड़ लगाया गया। गांव लोर्डिया के युवा पर्यावरण प्रेमी गोपाल बोहरा ने राष्ट्रदूत को बताया कि वृक्षारोपण की भावना हर किसी में होनी चाहिए जिससे प्रकृति का स्वरूप संतुलित बना रहता है। युवा बोहरा ने कहा कि हम बड़ों को देखकर बच्चे सीखते है हम पेड़ लगाएंगे तो बच्चे भी पेड़ लगाएंगे। पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति जाणी, ओम बोहरा,युवा भामाशाह मेघराज कल्ला,जेपी जोशी लोर्डिया,भोमराज बोहरा,मोतीलाल गुचिया,श्रीगोपाल रंगा,कविंद्र व्यास,विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती शारदा व्यास,जयकिशन कल्ला,राजा ओझा,जगदीश पालीवाल, दीपचंद गुचिया,सुनील व्यास गुड्डू,शिव पंचारिया,प्रेम प्रकाश पुरोहित,मनमोहन मन्नू दैय्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ