राजकीय विद्यालय फलौदी से लटियालपुरा चौक तक निकाली गई प्रभात फेरी,आमजन से घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

 10 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे लटियालपुरा चौक से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

फलौदी,9 अगस्त। 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलौदी से प्रभात फेरी निकाली गई। उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी,एसीईओ गौतम चौधरी ने हरी झंडी दिखाते हुए आगे बढ़ाया। शहर से होते हुए लटियालपुरा चौक तक आयोजित फेरी में आमजन को हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।



इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रगान की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ