कार्यक्रम में सुबह 9 बजे मोनिका मनोज भैया,जयश्री गौरव टरू, प्रेमलता जेठमल पंचारिया,निर्मला लक्ष्मीनारायण बूब,वर्षा मनोज पंचारिया सहित यजमानों द्वारा सपत्नीक भगवान श्री द्वारिकाधीश,पंचमुखी महादेव,श्री गणेशजी ,श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात् अभिजित मुहूर्त 12:36 बजे वेद पाठियों, सपत्नीक यजमानों,श्री द्वारिकाधीश भक्त मण्डल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ रूद्री पाठ एवं सहस्त्रघट जलाभिषेक किया गया साथ ही शाम 5:15 बजे महाआरती की गई तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में सभी वेद पाठियों और भक्तों को प्रसादी स्वरूप भोजन करवाया गया। यह कार्यक्रम श्री द्वारिकाधीश भक्त मण्डल समिति द्वारा आयोजित किया गया।

0 टिप्पणियाँ