फलोदी। भाजपा जिला के मीडिया प्रभारी देव किसन सोनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला फलोदी के तत्वावधान में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और देशभक्ति की भावना के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। यात्रा में युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर की जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति जानी , जिला महामंत्री सुख राम विश्नोई , जय प्रकाश बोहरा , जिला संयोजक तिरंगा यात्रा माधो सिंह देवड़ा , मेघराज कल्ला , शिव कुमार व्यास, चतुर्भुज सोनी , सौरव बोहरा , जगदीश पालीवाल , देव किसन सोनी , शिव प्रकाश पंचारिया , धनसुख टरु , बृजमोहन बोहरा , सुनील व्यास , तिलोक प्रजापत , सीमा चौहान , निशा आचार्य , विमला सुथार , वर्षा गुचिया , यशपाल कोठारी , अरुण जोशी , जुगलकिशोर गुचिया , हरीश छंगानी , हरीश माली एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ