पालीवाल को भाजपा राजस्थान में विशेष संपर्क प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया

 

फलोदी, 16.अगस्त। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा में फलोदी के मनोहर लाल पालीवाल को विशेष संपर्क प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी सूची में पालीवाल का नाम प्रदेश संयोजक के रूप में शामिल किया गया है।


मनोहर लाल पालीवाल पूर्व मेँ जोधपुर देहात उत्तर जिला (फलोदी) के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी का निर्वाहन अत्यंत सफलता पूर्वक कर चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ वे राजस्थान पालीवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के रूप में भी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहकर सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में भी उनका सक्रिय योगदान रहा है।


पालीवाल की सामाजिक एवं संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा के विशेष संपर्क प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। उनके अनुभव और व्यापक सामाजिक संपर्कों से प्रकोष्ठ के कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा पालीवाल को यूको बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में पार्ट-टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के रूप में भी नियुक्त किया गया है। एक के बाद एक मिली इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से फलोदी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


पालीवाल की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ