फलोदी में मंत्री जोराराम कुमावत का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

 

फलोदी। भारतीय जनता पार्टी फलोदी जिला के मीडिया प्रभारी देव किसन सोनी ने बताया कि राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री माननीय श्री जोराराम जी कुमावत के एक दिवसीय फलोदी प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रातः 10:30 बजे जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर की जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति जानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं साफा बंधवाकर मंत्री श्री कुमावत का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह के पश्चात मंत्री श्री जोराराम जी कुमावत ने फलोदी में आयोजित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती का पर्व है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है और इसकी सफलता प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण एवं सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी कार्यकर्ता बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।

दौरे के दौरान मंत्री श्री जोराराम जी कुमावत ने क्षेत्र के विकास, पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं एवं आमजन में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


इस अवसर पर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर की जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति जानी , जिला महामंत्री सुख राम विश्नोई , जय प्रकाश बोहरा , माधो सिंह देवड़ा , मेघराज कल्ला , शिव कुमार व्यास, ओम बोहरा , मुकेश पालीवाल , चतुर्भुज सोनी , सौरव बोहरा , राजीव देवड़ा , जगदीश पालीवाल , देव किसन सोनी , शिव प्रकाश पंचारिया , बृजमोहन बोहरा , दिनेश शर्मा , तिलोक प्रजापत , राजेंद्र कुमावत, मुकेश विश्नोई , गोपाल रंगा , जुगलकिशोर गुचिया , अशोक सिंह , हरीश माली एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ