छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सोपा ज्ञापन

 

फलोदी। स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) प्रदेश व्यापी आह्वान पर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय महाविद्यालय को ज्ञापन सौंपा एसएफआई जिला अध्यक्ष गोपाल शेखासर ने कहा कि गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव बंद कर के विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है और भजनलाल सरकार बनने के दो साल से ज्यादा समय होने के बाद भी अभी तक छात्रसंघ चुनाव शुरू नहीं करने से युवाओं और विद्यार्थियों में निराशा है छात्रसंघ चुनाव नेतृत्व करने की और राजनीति की पहली सीढ़ी है।

इस दोहरान कविता सिसोदिया, रिंकू परिहार, निलम राठोड़, मनिषा जोशी, पायल, सरोज, रीतिक हर्ष सेन, अर्जुन राणा, जगदीश, प्रकाश, रामचंद्र, वसुंधरा,मोहीनी, हरखु,सुनिल भील, लोकेश गर्ग, सचिन भाटिया, रामजिवन आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ