फलोदी पुलिस द्वारा रात्री के समय द्वारकाधीश मन्दिर में चोरी करने के मामले का 24 घण्टे में खुलाशा कर एक चोर गिरफतार

 चोरी किये गये चांदी का एक छतर व एक मुकुट बरामद
फलोदी। सतनाम सिंह आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी ने बताया कि जिले में चोरी नकबजनी की घटनाओं की रोकथाग एवं वारदातों का खुलासा करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी एवं अचलसिंह देवड़ा वृताधिकारी फलोदी के सुपरविजन में नरेश कुमार निर्वाण निरीक्षक थानाधिकारी फलोदी मय टीम ने रात्री के समय श्री द्वारकाधीश मन्दिर कस्बा फलोदी में घुसकर चोरी करने के मामले में एक शातिर चोर गिरफतार किया गया है।


03, सितंबर को परिवादी प्रमोद दवे निवासी शिवपुरी, फलोदी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि 03,सितंबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोर द्वारकाधीश मंदिर, नया बाजार, भैया नदी, फलोदी में घुसा। चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर भगवान की मूर्ति पर लगे चांदी के छत्र व मुकुट तथा दानपेटी में रखी नकदी चोरी कर ले गया। है वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हवाले गिरराज सिंह हैड कानि. के किया गया।


सम्पति संबंधित अपराधो में अज्ञात मुलजिमानों की तलाश व चोरी की वारदातों का खुलासा करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये है। निर्देशानुसार गिरराज सिंह हैड कानि मय टीम द्वारा तकनीकी आधार, सी सी टीवी फुटेज व मुखबीर ईत्तला अनुसार पूर्व में कस्बा फलोदी में मन्दिर चोरी की घटनाओं में आरोपी व प्रकरण हाजा में सदिग्ध मनीष उर्फ मनोज पुत्र आत्माराम जाति वाल्मिकी उम्र 35 साल निवासी भील बस्ती कस्बा फलोदी को दस्तयाब कर प्रकरण के संबंध में पुछताछ करने पर मुल्जिम द्वारा घटना करना रवीकार करने पर गिरफतार किया जाकर गुल्जिग मनीष उर्फ गनोज के कब्जे से चुराये हुए चांदी जैसी धातु के एक छत्तर, एक मुकुट व 950 रूप्ये नगद एव पिली धातु के दो हार बरामद कर जब्त किये गये। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।


कार्रवाई में शामिल टीम: हेड कांस्टेबल गिरराज सिंह नंबर 37, कांस्टेबल संदीप नंबर 545 की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा कांस्टेबल रामकुमार नंबर 395 एवं प्रदीप सिंह नंबर 541 शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ