70वी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ, क्रिकेट में मेजबान फलोदी की जीत से शुरुआत

 

फलोदी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी की मेजबानी में अंडर-17 और अंडर-19 ( छात्र/छात्रा )शतरंज, टेबल टेनिस और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आज शुभारंभ हुआ। संयोजक एवं प्रधानाचार्य मनमोहन पुरोहित ने बताया कि उद्घाटन समारोह में वेदज्ञ आचार्य महेंद्र पुरोहित ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना की। शतरंज में कुल 45 विद्यालयों के 103 खिलाड़ी, टेबल टेनिस में 21 विद्यालयों के 78 खिलाड़ी, क्रिकेट में 30 विद्यालयों के 424 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।  टेबल टेनिस में छात्र वर्ग में अशोक बिश्नोई, छात्रा वर्ग में किरण रंगा, शतरंज में नंद किशोर व्यास और शशि पुरोहित, क्रिकेट में विशंभर थानवी और विकाश वैष्णव को प्रभारी बनाया गया।अतिरिक्त जिला कलेक्टर फलोदी व मुख्य अतिथि प्रियंका तलानिया  ने खेल को खेल की भावना और ईमानदारी से खेलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। आज के उद्घाटन क्रिकेट मैच में मेजबान रा उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी की टीम ने बाल अकादमी खीचन को 10 विकेट से हराया इसके अलावा क्रिकेट में सरस्वती स्कूल ने पलीना को हराया। इसी तरह टेबल टेनिस में अंडर 17 छात्र वर्ग में  टेडिकिडस विजेता रही तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी उप विजेता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर फलोदी  प्रियंका तलानिया विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी फलोदी पूजा चौधरी कार्यक्रम की  अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सोहन राम बिश्नोई कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भीकम चंद सोनी मुख्य  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फलोदी, प्रधानाचार्य किशोर कुमार बोहरा, मोखराम विश्नोई, देवेंदर थानवी, विनोद पुरोहित, ईश्वर सिंह, गोपाल देवड़ा, खेल प्रभारी राधेश्याम मेघवाल शारीरिक शिक्षक सुखराम बिश्नोई सहित कई लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ